HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: मैक्स ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल

बागेश्वर: मैक्स ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कपकोट-बागेश्वर मोटरमार्ग में कपकोट डिग्री कालेज के निकट एक मैक्स वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल को कपकोट चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जानकारी के मुताबिक कपकोट निवासी गणेश सिंह भराड़ी से अपनी मोटर साइकिल संख्या यूके 02A 0665 से बागेश्वर की ओर आ रहा था, कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रही मैक्स वाहन संख्या यूके 02 TA 1688 ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गणेश सिंह बाइक समेत छिटक कर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे राह चलते यात्री घायलावस्था में चिकित्सालय ले गए। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इधर थानाध्यक्ष कपकोट ने बताया कि मामले की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments