HomeUttarakhandAlmoraबद्रीनाथ यात्रा में किसी प्रकार के प्रतिबंध नहीं लगाये सरकार : बिष्ट

बद्रीनाथ यात्रा में किसी प्रकार के प्रतिबंध नहीं लगाये सरकार : बिष्ट

ADVERTISEMENTS

✒️ कमजोर होती जा रही कुमाऊं की आर्थिकी सुधारने की जरूरत

✒️ बद्रीनाथ धाम की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ को कुमायूं के लिए करें आकर्षित

✒️ होटल व्यवसायी व व्यापारी बंधुओं से भी किया यह आग्रह

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

होटल एसोसिएशन, अल्मोड़ा के पूर्व अध्यक्ष आरएस बिष्ट ने सरकार से मांग करी है कि कुमाऊं की कमजोर हो रही आर्थिकी को दृष्टिगत रखते हुए वह बद्रीनाथ यात्रा में किसी प्रकार के प्रतिबंध लगाने की बजाए तीर्थ यात्रियों को कुमाऊं की ओर आने के लिए प्रेरित करे।

श्री बिष्ट ने यहां जारी बयान में कहा कि बद्रीनाथ यात्रा में इस वर्ष यात्रियों की भीड़ ने नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। अव्यवस्था के कारण सरकार यात्रा में कुछ प्रतिबंध लगाने के विषय में विचार कर रही है। इस संबंध में होटल एसोसिएशन, अल्मोड़ा के आरएस बिष्ट ने कहा है कि जागेश्वर धाम को इसी वर्ष मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पांचवे धाम की संज्ञा दी है। 2018 में पूर्व राज्यपाल डॉ. केके पॉल ने कल्यानिका डोल आश्रम, कनरा को पांचवे धाम घोषित किया था। कुमाऊं में 8वीं सदी के तीन धाम हैं। हाट कलिका धाम, पात़ाल भुवनेश्वर गुफा मंदिर व जागेश्वर धाम। इन तीनों घोषित धामों को सरकार ने मानस खंड मंदिर माला मिशन में शामिल किया है।

उन्होंने कहा कि कुमाऊं की आर्थिकी कमजोर होती जा रही है। यहां पर पर्यटक बहुत कम संख्या में आते हैं, इसलिए बद्रीनाथ धाम की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ को कुमाऊं के पौराणिक मंदिरों व नए पर्यटक स्थलों के दर्शन हेतु आकर्षित किया जान श्रेयष्कर होगा। इस हेतु बिष्ट ने सरकार से मांग की है कि वह यात्रा में किसी भी प्रकार के प्रतिबंध लगाने के बजाय तीर्थ यात्रियों को कुमाऊं की ओर आने के लिए प्रेरित करे। इससे जहां एक ओर बद्रीनाथ यात्रियों की भीड़ को नए धार्मिक स्थलों के दर्शन हो सकेंगे, वहीं कुमायूं की आर्थिकी भी सुधरेगी। उन्होंने होटल व्यवसायी व व्यापारी बंधुओं से भी निवेदन किया है कि वह बद्रीनाथ–कर्णप्रयाग हाई वे पर अपने-अपने प्रतिष्ठानों के साइन बोर्ड/होर्डिंग लगाएं। इन होर्डिंग्स के माध्यम से यात्रियों को यहां के धामों, मंदिरों व पर्यटन स्थलों का आकर्षक विवरण दें। जिससे कि पर्यटकों की भीड़ कुमाऊं की ओर आकर्षित हो सके। उन्होंने होटल व्यवसायी एवं व्यापारियों का आव्हान किया है कि वे बद्रीनाथ धाम में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ से बचाने हेतु कार्य करने वाली मुहिम ‘कुमायूं में चार धाम मान्यता हेतु सोशियल मीडिया अभियान’ को अपना समर्थन दें और इसे लाइक और शेयर भी करें जिससे जन जागरण हो।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments