क्राइम अपडेट : शादी नहीं कराने पर बेटे ने कर दी मां की हत्या

0
साली से शादी करने के लिए पत्नी को कार से कुचलवा दिया, 5 साल पहले की थी लव मैरिज
सांकेतिक फोटो

भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सनकी बेटे ने शादी की बात पर अपनी बुजुर्ग मां की क्रिकेट बैट और डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्या का आरोपी बेटा कोई काम धंधा नहीं करता था और पूरे दिन मोबाइल पर हॉरर मूवी देखता था।


ADVERTISEMENTS

घटना कोहेफिजा थाना इलाके के खानूगांव की है जहां एक बुजुर्ग विधवा महिला असमा फारुख अपने परिवार के साथ रहती थी और पेशे से शिक्षिका थी। हालांकि महिला नौकरी से रिटायर हो चुकी थी। मृतक महिला अपने दो बेटों और बहू के साथ रहती थी। उसके बड़े बेटे का नाम अताउल्लाह है और छोटे बेटे का नाम अब्दुल असद फरहान है।

मंगलवार को बड़ा बेटा अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया था जिसके बाद घर में सिर्फ उसकी मां और छोटा भाई था। रात को जब बड़ा भाई घर लौटा तो मां को खून से लथपथ पाया। छोटे भाई से पूछने पर उसने बताया कि मां छत से गिर गई है। इसके बाद बड़ा बेटा मां को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महिला की हत्या को लेकर बताया जा रहा है कि आरोपी युवक बार-बार अपनी मां से शादी कराने की जिद करता था। इस पर उसकी मां ने कहा कि तुम किसी काम के नहीं हो, कुछ काम धंधा करो, तुम से कौन शादी करेगा। हत्या का आरोपी बेटा अपनी मां की ये बात सुनकर गुस्से में आ गया और बल्ले से पीट-पीट कर हत्या कर दी।

घटना के समय घर में सिर्फ मां और बेटा ही मौजूद थे। मां की हत्या के बाद मामले को दबाने के लिए आरोपी ने कहा कि उसकी मां छत से गिर गई है। बुधवार सुबह को महिला के शव का पोस्टमार्टम हुआ तो उसमें हत्या का खुलासा हुआ।

पुलिस ने दोनों बेटों से पूछताछ की जिसके बाद पुलिस को छोटे बेटे पर शक हुआ। पहले तो आरोपी पुलिस से झूठ बोलकर बचने की कोशिश करता रहा लेकिन जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

प्यार मोहब्बत और धोखा की कहानी Click Now

ADVERTISEMENTS