HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी निवासी असम राइफल्स में तैनात हवलदार की अरुणाचल प्रदेश में मौत

हल्द्वानी निवासी असम राइफल्स में तैनात हवलदार की अरुणाचल प्रदेश में मौत

Haldwani| हल्द्वानी निवासी हवलदार की अरुणाचल प्रदेश में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, म्यांमार बॉर्डर पर बुधवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। जहां अस्पताल लेकर जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

गुरुवार की रात साढ़े नौ बजे हवलदार का पार्थिव शरीर उनके घर हल्द्वानी पहुंचा तो स्वजनों में शोक छा गया। आज शुक्रवार को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। वहीं गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश में सेना के अधिकारियों ने उनके पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद देह हल्द्वानी को भेजा।

मूलरूप से ग्राम धामदेवल घनाई रानीखेत अल्मोड़ा व हाल भगवानपुर जय मां दुर्गा कॉलोनी ऊंचापुल निवासी 52 वर्षीय शंकर दत्त पालीवाल पुत्र नारायण दत्त पालीवाल 40 असम राइफल्स अरुणाचल प्रदेश में बतौर हवलदार तैनात थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी म्यांमार बॉर्डर पर लगी थी।

शंकरदत्त के बड़े भाई कैलाश पालीवाल ने बताया कि बुधवार की सुबह शंकर दत्त म्यांमार बॉर्डर पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी जवान उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। आर्मी के अधिकारी उनके निधन को प्रथमदृष्टया हार्ट अटैक मान रहे हैं। लेकिन निधन के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments