HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर में भाजपा ने आंदोलनकारियों को किया सम्मानित

बागेश्वर में भाजपा ने आंदोलनकारियों को किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS

— गरूड़ में नये जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
राज्य स्थापना दिवस पर गरूड़ भाजपा इकाई ने राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गरूड़ पहुंचने पर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया।

राज्य स्थापना दिवस पर गरूड़ पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड राज्य हमें काफी संघर्ष के बाद मिला है जिसे संवारने के लिए भाजपा विशेष प्रयास कर रही है। भाजपा नेता घनश्याम जोशी ने कहा कि राज्य का गठन भाजपा ने किया तथा उसे संवारने का काम भी भाजपा ही कर सकती है।

जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कहा कि भाजपा द्वारा देश का चहुमुखी विकास किया जा रहा है। उन्होंने शहीदों को श्रदांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भाजपा नेता व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य की जनता व शहीदों की भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य का गठन किया गया। इस दौरान आंदोलनकारी जगदीश तिवारी, राजेंद्र रावत को भाजपा की ओर से सम्मानित किया तथा शहीदों के चित्र में माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर नंदन सिंह अल्मियां, हरीश रावत, हेमा बिष्ट, सुनीता आर्या, जनार्दन लोहुमी, गोपाल किरमोलिया, सुनील दोसाद, विनोद भटट, इंद्र सिंह बिष्ट, गोदावरी देवी, हेमा पंत, डीके जोशी, विपिन तिवारी, महेश ठाकुर, मंगल राणा, हेम रावत, शेर सिंह, दीपक खुल्बे, अभय नेगी, रमेश जोशी, ताइरा बानू, धनी देवी, हीरा लाल आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments