HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग : काशीपुर में फिर बढ़ा लाॅकडाउन, अब 17 जुलाई की...

बिग ब्रेकिंग : काशीपुर में फिर बढ़ा लाॅकडाउन, अब 17 जुलाई की रात 12 बजे तक रहेगा बन्द

काशीपुर । संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव सिंघल ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर से लाॅकडाउन की अवधि बढ़ा दी है।
अब लाॅकडाउन 17 जुलाई की रात्रि 12 बजे तक लागू रहेगा। वहीं इसके अंतर्गत अब कुछ दुकानों को खोलने की छूट दी गई है।
लाॅकडाउन के नये आदेश में कहा गया है की इस दौरान सभी लोग अपने-अपने घरों में ही रहेंगे।
बैंक प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे। साप्ताहिक बंदी को छोड़कर किराने व दूध की दुकानें सुबह 7 बजे से 12 बजे तक खुलेंगी।
सब्जी व फलों की दुकाने व ठेली दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी।सभी पंजीकृत चिकित्सालय व मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे।
वहीं, इस आदेश के तहत आयोजन व समारोहों की पूर्व में दी गई सभी अनुमतियों को रद्द कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments