HomeUttarakhandAlmoraशारदा के 05 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन

शारदा के 05 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन

ADVERTISEMENTS

🏑 अंडर-19 के मुकाबले में खेलेंगे स्कूल के होनहार खिलाड़ी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर के प्रतिष्ठित शारदा पब्लिक स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर संपूर्ण प्रदेश में जनपद व विद्यालय का नाम रोशन किया है। स्कूल के 05 विद्यार्थियों का अंडर-19 राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

जिला खेल कार्यालय द्वारा स्पोट्स स्टेडियम अल्मोड़ा में जनपद हॉकी टीम के चयन के लिए ट्रायल लिया गया, जिसमें शारदा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियो ने भी प्रतिभाग किया। छात्रों ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन कर टीम में अपनी जगह बनाई। जिसमें अनमोल कुमार, शौर्य अधिकारी, नैतिक अधिकारी, गौरव बिष्ट और दक्ष बोरा का चयन हुआ है। ये खिलाड़ी 9 नवम्बर से 11 नवम्बर 2022 को तीन दिवसीय अण्डर-19 हॉकी प्रतियोगिता महाराणा स्पोर्ट कॉलेज देहराइन में प्रतिभाग करेंगे। विद्यालय के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता शेखर लखचौरा, हॉकी कोच अनिता पवार एवं अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी दीपक वर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर तनूजा फर्तयाल, शिवानी बिष्ट, संतोष कुमार एवं विद्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद था।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments