HomeUttarakhandNainitalUttarakhand - कुमाऊं की दो नर्सों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया...

Uttarakhand – कुमाऊं की दो नर्सों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS

नैनीताल| कुमाऊं की दो महिलाओं ने उपलब्धि हासिल की है। नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल के मैट्रन शशिकला पांडे और ऊधम सिंह नगर के खटीमा के नागरिक अस्पताल में एएनएम गंगा जोशी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड 2021 (National Florence Nightingale Awards 2021) से सम्मानित किया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दोनों नर्सों को ट्वीट करते हुए बधाई दी।

बीडी पांडे अस्पताल में नर्स के रूप में सेवा दे रहीं शशिकला

नैनीताल जिला मुख्यालय के बीडी पांडे पुरुष अस्पताल की मैट्रन शशिकला पांडे को कोविड काल में विपरीत परिस्थितियों में मरीजों की सेवा, कुशल प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति की ओर से राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किया गया है। सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नर्सिंग पेशेवरों को वर्ष 2021 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए। जिसमें नैनीताल बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में लम्बे समय से नर्स के रूप में तैनात मैट्रन शशिकला पांडे भी शामिल हैं।

कोरोना योद्धा का भी मिल चुका है सम्मान

शशिकला को यह सम्मान उनके मरीजों के प्रति समर्पण और निस्वार्थ सेवा के लिए दिया गया। शशिकला पांडे को बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में दो दशक से अधिक समय से सेवारत हैं। महामारी काल के मुश्किल हालातों सराहनीय सेवा दी, शशिकला को कोरोना योद्धा का सम्मान भी मिल चुका है।

दृष्टिहीन दिव्यांग व्यक्ति की 26 दिनों तक की थी सेवा

शशिकला ने एक दृष्टिहीन दिव्यांग व्यक्ति को 26 दिन तक अपनी अनुकरणीय सेवा प्रदान की। मरीजों के प्रति इसी समर्पण और सेवा भाव को देखते हुए उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया।

गंगा जोशी को भी मिला अवार्ड

ऊधम सिंह नगर के खटीमा के नागरिक अस्पताल यानी उप जिला चिकित्सालय में तैनात एएनएम गंगा जोशी को भी नेशनल फ्लोरेंस नाइटिगल अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है। गंगा ने कोविड-19 में विशेष योगदान देने के साथ साईकोलॉजीकल सपोर्ट देने एवं आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई थी।

इसके अलावा कोविड, स्वच्छता के प्रति स्कूल-कालेजों में जागरुकता अभियान चलाया था। गंगा ने मास्क वितरित करने के साथ ही आशा कार्यकिर्त्रयों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने आइसोलेशन एवं राहत शिविरों में रखे गए कोविड रोगियों को मानसिक रुप से सपोर्ट भी दिया। इसी के चलते उनका चयन नेशनल फ्लोरेंस नाइटिगल अवार्ड 2021 के लिए हुआ।

हल्द्वानी : अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पहुंचे कमिश्नर रावत, मौके से गायब मिले साइट इंजीनियर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments