HomeUttarakhandAlmoraकार्तिक पूर्णिमा को बंद रहेगी अल्मोड़ा बाजार, व्यापार मंडल का फैसला

कार्तिक पूर्णिमा को बंद रहेगी अल्मोड़ा बाजार, व्यापार मंडल का फैसला

✒️ तहसील वापसी की लड़ाई पूरी तकात से लड़ने का फैसला

ADVERTISEMENTSAd Ad

✒️ अब इन त्योहारों पर भी बंद रहेगी अल्मोड़ा बाजार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

व्यापार मंडल अल्मोड़ा की बैठक में मंगलवार 08 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन बाजार बंदी का निर्णय लिया गया। फड़ एसोसिएशन में इस निर्णय को लेकर अपनी सहमति व्यक्त की।

आज रविवार को व्यापार मंडल अल्मोड़ा की हिमसागर होटल में आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। तय हुआ कि पूर्व की भांति महत्वपूर्ण त्योहारों के अवसर पर बाजार बंद रहेगा। पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से लिए गये फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि मीठी ईद, कार्तिक पूर्णिमा, रक्षा बन्धन आदि पूर्वों पर बाजार बंद रहेगा। इस निर्णय पर फड़ एसोसिएशन ने भी अपना सहयोग देने की बात की।

तय हुआ कि इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा मंगलवार 8 नवम्बर को पूर्व की तरह बाजार बंद रहेगा। इसके अलावा व्यापार मंडल द्वारा चलाये जा रहे हस्ताक्षर अभियान पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि तहसील को वापस नगर में स्थापित करने के लिए नगर व्यापार मंडल निर्णायक लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ेगा और नगर के सभी वर्ग समाज और संगठनों को साथ लिया जायेगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरुरानी, नगर अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रतेश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, महासचिव मयंक बिष्ट, उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, फड़ एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन चंद्र आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments