HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: कार्यभार संभालने के बाद एक्शन मोड में नये डीएम व...

Bageshwar Breaking: कार्यभार संभालने के बाद एक्शन मोड में नये डीएम व एसपी

ADVERTISEMENTS

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

— नगर के हालात देखने संयुक्त रूप से किया स्थलीय निरीक्षण
— डीएम ने जगह—जगह जानकारी ली और दिए जरूरी निर्देश

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिले में जिलाधिकारी अनुराधा पाल एवं पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा कार्यभार ग्रहण करने के बाद अब एक्शन मोड में आने लगे हैं। उन्होंने संयुक्त रूप से आज नगर का पैदल भ्रमण कर यातायात, कानून व्यवस्था, पार्किंग व निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में वाहनों का दबाव बढ़ रहा है, इसके लिए निर्माणाधीन दुमंजिला पार्किंग को शीध्र पूर्ण कराया जाएगा।

नवागत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ नगर क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न जानकारियां ली। गरूड़ मार्ग पर निर्माणाधीन दो मंजिला पार्किंग का निरीक्षण कर कहा कि बागेश्वर शहर में वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए पार्किंग अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा निर्माणाधीन दो मंजिली पार्किंग को शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा, साथ ही अन्य पार्किंग स्थल भी विकसित किए जाएंगे। बाद में जिले के दोनों उच्च अधिकारी डिग्री कॉलेज मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने कॉलेज परिसर व मैदान के किनारे झाडियां, घास अन्य कूड़ा देख प्राचार्य डिग्री कॉलेज को सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके बाद वह आरे बाईपास होते हुए मंण्डलसेरा, काण्डा रोड, सरयू पुल पहुंचे। आरे बाईपास पर सरयू पुल के वर्षाकाल में अपार्टमेंट की क्षतिग्रस्त दीवार का निरीक्षण किया, उन्होंने बीआरओ को क्षतिग्रस्त दीवार का आंगणन शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि काण्डा रोड मीट मार्केट का सौन्दर्यकरण के साथ ही उसे और व्यवस्थित किया जाएगा तथा बाजार सरयू पुल के निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि पुल का तकनीकि निरीक्षण कर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने दुगबाजार होते हुए नुमाईशखेत का निरीक्षण के दौरान मार्ग का सौन्दर्यकरण की बात भी कही। उन्होंने कहा कि विकास भवन से नुमाईशखेत तक आने वाली सड़क पर जिला योजना से प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। शमशान घाट को इलैक्ट्रिक मोड पर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बागनाथ मंदिर व घाटों के साथ ही बागनाथ गली का भी सौन्दर्यकरण किया जाएगा। उन्होंने गोमती पुल के साथ ही मंहत का बगीचा पार्किंग स्थल की भी विस्तृत जानकारियां ली। उन्होंने कहा कि प्रसाद योजना के अंतर्गत बागनाथ मंदिर परिसर व उसके आसपास के क्षेत्र का सौन्दर्यकरण की डीपीआर का अध्ययन किया जाएगा। यदि कोई और प्रस्ताव हो, तो उसे भी सम्मिलित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उनके साथ पुलिस उपाधीक्षक एसएस राणा, अंकित कण्डारी, कोतवाल कैलाश सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments