HomeAccidentरात ड्यूटी जा रहे दो पीआरडी जवानों को पिकअप ने मारी टक्कर,...

रात ड्यूटी जा रहे दो पीआरडी जवानों को पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत

ADVERTISEMENTS

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

— दूसरे गंभीर घायल का जिला अस्पताल बागेश्वर में चल रहा उपचार

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
गरुड़ तहसील के बैजनाथ थाना पुलिस क्षेत्र अंतर्गत एक पिकअप ने रात्रि ड्यूटी में जा रहे दो पीआरडी जवानों को टीट बाजार में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कुछ युवकों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन एक की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा शनिवार रात करीब 10 बजे की है। घटनाक्रम के अनुसार पिकअप चालक ने माल्दे सैलीहाट निवासी 56 वर्षीय राजेंद्र सिंह भयेड़ा पुत्र मित्र सिंह तथा गढ़सेर निवासी 48 वर्षीय भुवन ममगाई पुत्र दया कृष्ण ममगाई को टक्कर मार दी। दोनों ड्यूटी के लिए बैजनाथ थाने में जा रहे थे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राहुल बिष्ट समेत उनके दोस्तों ने सीएचसी बैजनाथ भर्ती किया। जहां राजेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल भुवन को प्राथिमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना के बाद थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। रविवार की सुबह पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव जिला मुख्यालय भेजा। घटना की सूचना के बाद लोगों का जमावड़ा सीएचसी बैजनाथ में होने लगा।

गुस्साए लोगों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने एक चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इधर दुर्घटना में मृत जवान का सरयू-गोमती तट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुलिस व पीआरडी जवानों ने अंतिम सलामी दी। इस मौके पर सीओ बागेश्वर, कोतवाल कैलाश नेगी, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments