उत्तराखंड के धीरेंद्र रावत ने जीते Dream11 पर एक करोड़ रुपये

0
उत्तराखंड के धीरेंद्र रावत ने जीते Dream11 पर एक करोड़ रुपये
धीरेंद्र रावत

नई टिहरी| उत्तराखंड के टिहरी जिले के चंबा के दिखोल गांव निवासी धीरेंद्र रावत (Dhirendra Rawat) के लिए शुक्रवार इगास बग्वाल का दिन बेहद सुखद रहा। उन्होंने T20 वर्ल्ड कप के दौरान ड्रीम इलेवन (Dream11) में टीम बनाकर एक करोड़ रुपये जीते हैं। मैच खत्म होने के बाद उसके पास एक करोड़ रुपये जीतने का मैसेज आया। वह खुशी से झूम उठे।


ADVERTISEMENTS

2018 से ड्रीम इलेवन एप पर बना रहे हैं टीम

धीरेंद्र ने बताया कि 2018 से वह ड्रीम इलेवन एप (Dream11) पर टीम बना रहे है। धीरेंद्र रावत ने शुक्रवार को टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान आस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के मैच में उन्होनें टीम बनाई थी। मैच खत्म होने के बाद उसके पास एक करोड़ रुपये जीतने का मैसेज आया था। जब अकाउंट चेक किया तो उनके अकाउंट में 30 प्रतिशत टैक्स काटने के बाद 70 लाख रुपये उनके ड्रीम इलेवन (Dream11) के खाते में आ गए।

बता दें कि विजेता धीरेंद्र रावत चंबा में हार्डवेयर की दकान चलाते हैं। उनको बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक है। इस जीत की खुशी में धीरेंद्र रावत को बधाई देने के लिए लोगों का तांता लग गया है।

Dream11 पर पहाड़ के नरेश चंद्र भट्ट की चमकी किस्मत, जीते 18 लाख रुपये

ADVERTISEMENTS