HomeBreaking Newsबोला हमलावर ''अजान के वक्त डीजे बजवाता है इमरान, इस्लाम का है...

बोला हमलावर ”अजान के वक्त डीजे बजवाता है इमरान, इस्लाम का है दुश्मन”

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेस्क

पाकिस्तान में इमरान खान पर गोली चलाने वाले शख्श ने को अपने किये पर जरा भी अफसोस नहीं है। वह इमरान खान को इस्लाम के दुश्मन के तौर पर देखता है। उसका साफ कहना है कि वह इमरान को सिर्फ इसलिए मारना चाहता था कि वइ अजान के वक्त डीजे बजवाता है।

उल्लेखनीय है कि गुजरांवाला के वजीराबाद में गुरुवार को इमरान खान के लॉन्ग मार्च पर फायरिंग करने वाले आरोपी फैसल ऊर्फ इकबाल ने पूछताछ में कई खुलासे किये हैं। पुलिस कस्टडी में उसने कहा कि वो अकेला ही हमला करने आया था। उसका कहना था कि इमरान खान के लॉन्ग मार्च में अजान के दौरान भी डेक पर डीजे बजवाता रहता है। यह गैर इस्लामी है।

आरोपी ने कहा कि उसने यह काम इसलिए किया, क्योंकि इमरान लोगों को गुमराह कर रहा है। वह एक सच्चा मुसलमान है और उससे यह सब कुछ देखा नहीं जाता। उसका मकसद सिर्फ इमरान को जान से मारने का है। उसने कहा कि इधर अजान होती रहती थी और उधर खान DJ लगाकर शोर करता रहता था। ये मेरे जमीर को गवारा नहीं था।

उसका यह भी कहना है कि यह फैसला उसने अचानक, लेकिन काफी सोच कर लिया है। हालांकि उसकी कोई पूर्व प्लानिंग नहीं थी। जिस दिन यह लॉन्ग मार्च लाहौर से शुरू हुआ था, उसी दिन उसने इमरान को मारने का फैसला कर लिया था।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments