HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड : अब 10 साल पुराने ऑटो-विक्रम 31 मार्च तक सड़कों से...

उत्तराखंड : अब 10 साल पुराने ऑटो-विक्रम 31 मार्च तक सड़कों से होंगे बाहर

देहरादून| राजधानी के अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की में डीजल से चलने वाले 10 साल पुराने ऑटो-विक्रम अगले साल 31 मार्च के बाद सड़कों से बाहर कर दिए जाएंगे। संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की मंगलवार को हुई बैठक में परिवहन विभाग की ओर से तैयार प्रस्ताव पर मोहर लग गई। निर्णय लिया गया कि बाकी बचे सभी डीजल वाले ऑटो-विक्रम 31 दिसम्बर 2023 के बाद नहीं चलेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

डीजल संचालित इन ऑटो-विक्रम की जगह सीएनजी की गाड़ियों का संचालन होगा। संभागीय परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष व मंडलायुक्त सुशील कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में दून में प्रदूषण की बदहाल हो रही स्थिति पर पूर्व में शासन द्वारा अनुमोदित 18 स्टेट कैरेज रूटों पर पेट्रोल, बीएस वी-5, मानक सीएनजी, इलेक्ट्रिक सार्वजनिक वाहन के संचालन को लेकर निर्णय लिया गया।

राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राजाजी नेशनल रिजर्व में जंगल सफारी के लिए सफारी गाड़ियों के लिए अतिरिक्त परमिट देने पर भी सहमति बनी। निर्णय हुआ कि सभी ई-रिक्शा चालकों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

पहाड़ की बेटी महिका बिष्ट बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

शासन से अनुमति के बाद झाझरा, सुद्धोवाला, प्रेमनगर से बल्लूपुर, घंटाघर, परेड मैदान, सर्वे चौक, लालपुर, रायपुर तक सिटी बस सेवा के लिए नया रूट चिह्नित करने के साथ गाड़ियों के नए परमिट जारी करने का निर्णय लिया गया। इसमें सिटी बसों के संचालक भी परमिट के लिए आवेदन कर सकेंगे।

बैठक में विक्रम, टेंपो वाहन को स्टेट कैरेज वाहन के परमिट जारी करने के साथ ही एमडीडीए, डालनवाला, द्वारिका स्टोर, तहसील चौक, रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, डॉटकाली मंदिर मार्ग पर जारी सिटी बस सेवा परमिट के विरुद्ध धारा 88 की कार्रवाई और उक्त मार्ग पर हल्के चार पहिया वाहनों को परमिट जारी करने के संबंध में चर्चा हुई।

बैठक में आरटीओ सुनील कुमार शर्मा, आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी, एआरटीओ प्रशासन नवीन कुमार सिंह, एआरटीओ विकासनगर मनीष तिवारी, एआरटीओ ऋषिकेश अरविंद पांडे, एआरटीओ प्रवर्तन निखिलेश ओझा, एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत, सिटी बस, ऑटो-विक्रम यूनियनों के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments