HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी:सुशीला तिवारी चिकित्सालय में जनता की समस्याओं से रूबरू हुए धामी

हल्द्वानी:सुशीला तिवारी चिकित्सालय में जनता की समस्याओं से रूबरू हुए धामी

हल्द्वानी| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पंजीकरण काउन्टर, कैन्टीन एवं वार्डों का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों एवं ओपीडी में आए रोगियों से मुलाकात की एवं उनकी समस्याओं को सुना।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कुमाऊं क्षेत्र का सबसे बड़ा चिकित्सालय है। यहां पर्वतीय क्षेत्र के साथ ही उत्तर प्रदेश के रोगी भी अपने उपचार के लिए आते हैं। उन्होंने प्राचार्य डॉ. अरूण जोशी को निर्देश दिए कि चिकित्सालय में आने वाले रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय हेतु जिन वस्तुओं की आवश्यकता है उनका प्रस्ताव बनाकर शासन को प्रेषित करें ताकि इनके लिए शीघ्र धन आवंटित किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी ब्लॉक/न्याय पंचायत स्तर पर समाधान चौपाल का आयोजन कर जनता की समस्याओं से रूबरू हों और उनका समाधान करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने मनोयोग के साथ कार्य कर अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर मेयर डॉ. जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला, विधायक रामसिंह कैड़ा, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, पूर्व दर्जा मंत्री हेमन्त द्विवेदी, चन्दन बिष्ट, योगेश रजवार, सुरेश तिवारी, संजय दुम्का, विकास भगत,भुवन जोशी, नवीन पंत, चतुर बोरा, प्रताप बिष्ट, दिनेश आर्य, प्रदीप जनौटी के साथ ही आयुक्त दीपक रावत, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भटट, प्राचार्य डॉ. अरूण जोशी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के साथ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

हल्द्वानी : 2016 में बंद हुई HMT फैक्ट्री पहुंचे सीएम धामी, बोले मास्टरप्लान बनाकर होगा क्षेत्र का विकास

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments