HomeUttarakhandAlmoraAlmora: शिकायतें सिर्फ तीन, किंतु तमाम लाभार्थियों ने उठाया लाभ

Almora: शिकायतें सिर्फ तीन, किंतु तमाम लाभार्थियों ने उठाया लाभ

ADVERTISEMENTSAd

— खूंट धामस में तहसील दिवस/बहुद्देश्यीय शिविर आयोजित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के उद्देश्य से आज अपर जिलाधिकारी सीएस मर्ताेलिया की अध्यक्षता में आईटीआई खूंट धामस में तहसील दिवस/बहुउद्देशीय शिविर आयोजित हुआ। जन शिकायतें तो सिर्फ 03 दर्ज हुई, लेकिन शिविर का लाभ अनेक लोगों ने उठाया।

शिविर में अलग—अलग विभागों से संबंधित कुल 03 शिकायतें प्राप्त हुई। दर्ज शिकायतों में पूरन सिंह सिराड़ी निवासी विवेकानन्दपुरी, आकाशवाणी अल्मोड़ा ने अपनी भूमि पर अतिक्रमण व सुरेश लाल निवासी धामस ने गैस कनेक्शन नहीं मिलने की शिकायत दर्ज की जबकि डुंगर सिंह निवासी धामस ने क्षेत्र में तेंदुओं के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई। अपर जिलाधिकारी श्री मर्तोलिया ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आयोजित होने वाले तहसील दिवसों में जो भी जन समस्यायें लोगों द्वारा दर्ज करायी जाती है, उन शिकायतों का एक समय अवधि के दौरान निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

इस मौके पर लगे बहुद्देयश्यीय शिविर में कई पात्र लोगों ने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया। समाज कल्याण विभाग ने 06 कान की मशीन, 06 लाठी, 01 व्हील चियर, 01 कमर की बेल्ट, 01 वॉकर लाभार्थियों को प्रदान की। इसके अलावा 06 वृद्वावस्था, 01 दिव्यांग, 01 किसान, 02 विकलांग एवं 01 विधवा के फार्म जमा हुए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 55 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मरीजों को दवाईयॉ बांटी। आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग ने 93 लोगों को दवाईयां व उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा 17 पशुपालकों को दवाईयॉ दीं। कृषि व उद्यान विभाग ने लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को सरकारी दरों पर बीज व कृषि यंत्र दिये गये। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा विभाग संबंधी योजनाओं के स्टॉल लगाये गये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर गोपाल सिंह चौहान, परियोजना निदेशक चन्द्रा फर्त्याल सहित अन्य विभागीय अधिकारी व क्षेत्रीय जनता उपस्थित थे।

केले की चाय पीने से मिलते हैं कई फायदे
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments