HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : तहसील वापसी को लेकर एकजुट व्यापारी, चौथे दिन भी जारी...

अल्मोड़ा : तहसील वापसी को लेकर एकजुट व्यापारी, चौथे दिन भी जारी रहा हस्ताक्षर अभियान

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

तहसील को पूर्ववत स्थापित करने की मांग को लेकर नगर व्यापार मंडल द्वारा जनमत संग्रह के लिए चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान आज चतुर्थ दिवस में प्रवेश कर गया। आज भी काफी संख्या में लोगों ने इस मुहिम को समर्थन देने की घोषणा की और नारेबाजी भी की गई।

तहसील को नगर मै पुन स्थापित करने को लेकर चौथे दिन हस्ताक्षर अभियान कारखाना बाजार व चौक बाजार में चलाया गया। सभी ने एक आवाज में तहसील को नगर में स्थापित करने को लेकर जोर दिया और नारे बाजी भी की। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि 200 साल से तहसील नगर में स्थित थी। इसे नगर से दूर करना जनता के उत्पीड़न है। इस दौरान व्यापार मंडल के सभी वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष सूरज साह, वरिष्ठ व्यापारी राम अवतार, आरके वोहरा, रेडक्रॉस के चेयरमैन मनोज सनवाल, ज्योति कपूर, जय कुमार, विक्की, नरेंद्र कुमार, मनीष मल्होत्रा, उमर खान आदि व्यापारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments