HomeUttarakhandNainitalउदासीनता : 15 साल से खस्ताहाल बनी सड़क का सुधलेवा कोई नहीं

उदासीनता : 15 साल से खस्ताहाल बनी सड़क का सुधलेवा कोई नहीं

ADVERTISEMENTS

✒️ प्रथम सोलिंग के बाद नहीं हुआ कोई काम

✒️ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर बनी है रोड

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/बेतलाघाट

विकासखंड बेतालघाट की ग्राम पंचायत घंघरेटी में पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर बनी सड़क की दशा विगत 15 सालों से बदहाल बनी हुई है। इतने साल बीतने के बावजूद भी कोई विभाग का जिम्मेदारी अधिकारी प्रथम सोलिंग के बाद रोड की सुध लेने नहीं पहुंचा है।

दरअसल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व जिला मंत्री भाजपा धीरज जोशी ने विधायक सरिता आर्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में सड़क की दशा से अवगत कराया है। ज्ञापन में कहा गया है कि विकासखंड बेतालघाट की ग्राम पंचायत घंघरेटी की ओर लगभग 15 वर्ष पूर्व रोड का निर्माण किया गया। यह सड़क निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर हुआ था। तब सड़क पर हाथों-हाथ सोलिंग कार्य भी कर दिया गया था, लेकिन फर्स्ट स्टेज के बाद से इस मार्ग की किसी ने सुध नहीं ली। आज यह मार्ग बदहाली में है, जिसमें आए दिन दोपहिया वाहनों का फिसलना लगा रहता है और बड़ी गाड़ियों के टायर फट जाते हैं। उन्होंने सीएम से उक्त मार्ग का शीघ्र डामरीकरण करवाने हेतु निर्देश जारी करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो जनता लामबंद होकर आंदोलन शुरू कर देगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments