HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा—जनहित में प्राधिकरण समाप्ति का शासनादेश जारी करें सरकार: जोशी

अल्मोड़ा—जनहित में प्राधिकरण समाप्ति का शासनादेश जारी करें सरकार: जोशी

— डीडीए के खिलाफ समिति ने दिया धरना

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने आज मंगलवार को गांधी पार्क चौघानपाटा अल्मोड़ा में धरना दिया। जिसमें लंबे आंदोलन के बावजूद सरकार की अनसुनी पर गहरा असंतोष प्रकट किया गया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

समिति के संयोजक नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि पांच साल से संघर्ष समिति लगातार जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने के लिए आन्दोलनरत है। अब प्रदेश सरकार को जनता की भावनाओं की कद्र करते हुए अविलंब जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण समाप्ति का शासनादेश जारी कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को समझे भाजपा सरकार ने नवम्बर 2017 में तुगलकी फरमान से समूचे पर्वतीय क्षेत्रों में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण लागू कर दिया था। जिसका स्थानीय जनता एवं सर्वदलीय संघर्ष समिति लगातार विरोध कर रही है, परन्तु प्रदेश सरकार ने प्राधिकरण स्थगन की घोषणा मात्र कर इतिश्री कर ली।

इस मौके पर सभी ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जनहित में शीघ्र जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त कर भवन मानचित्र स्वीकृति के समस्त अधिकार नगरपालिका को दिए जाएं। धरने में नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, समिति प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, सचिव दीपांशु पाण्डेय, कांग्रेस प्रदेश सचिव गोपाल सिंह चौहान, चन्द्रकान्त जोशी, आनन्द बगडवाल, प्रताप सत्याल, चन्द्रमणि भट्ट, पीसी तिवारी, ललित मोहन जोशी, नवीन चन्द्र जोशी, हेम चन्द्र जोशी, पन्नालाल कन्नौजिया, आनन्दी वर्मा, नरेश नौढ़ियाल, राजू गिरी, महेश चन्द्र आर्या, ललित मोहन पन्त, एनडी पाण्डेय, भीमा पवार, गोविन्द प्रसाद, आनन्द सिंह ऐरी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments