HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : पटेल जयंती पर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने लगाई दौड़

रानीखेत : पटेल जयंती पर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने लगाई दौड़

ADVERTISEMENTSAd

✒️ राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

भारत के पहले गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुष्वेश पाण्डे द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल के राजनीतिक एकीकरण तथा राष्ट्रीय निर्माण में उनके योगदान से एन.सी.सी. कैडेट्स को अवगत करवाया।

इस अवसर पर 24 यू. के. गर्ल्स बटालियन एवं 79 बटालियन के कैडेट्स ने महाविद्यालय प्रांगण से जय जवान जय किसान (भारत माता) तक दौड़ लागई। इस अवसर पर कैडेट्स को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ ली गई।

इस अवसर पर 24 यूके गर्ल्स बटालियन की प्रभारी डॉ. रूपा आर्या, 79 बटालियन के प्रभारी डॉ. शंकर कुमार, एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. अभिमन्यु कुमार, डॉ. पारूल भारद्वाज, डॉ. कमला, डॉ. पूजा, डॉ. नमिता मिश्रा, डॉ. प्रसून जोशी, डॉ. सुमिता गड़कोटी, डॉ. महराज मेहरा, डॉ. बी.बी भट्ट आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments