HomeUttarakhandDehradunBig- वनन्तरा रिसॉर्ट के पीछे पुलकित आर्य की कैंडी फैक्ट्री में लगी...

Big- वनन्तरा रिसॉर्ट के पीछे पुलकित आर्य की कैंडी फैक्ट्री में लगी भीषण आग

ऋषिकेश| वनन्तरा प्रकरण से जुड़ी पुलकित आर्य की कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। फिलहाल दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गई हैं। वनन्तरा रिसॉर्ट के ठीक पीछे भाजपा से निष्कासित नेता व पूर्व दायित्व धारी विनोद आर्य के पुत्र पुलकित आर्य की कैंडी फैक्ट्री है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

वनन्तरा प्रकरण के बाद से यह फैक्ट्री बंद है। प्रकरण के बाद कुछ व्यक्तियों ने इस फैक्ट्री में आग लगा दी थी जिसे बुझा दिया गया था। यहां पीएसी तैनात की गई है।

https://youtu.be/1kBBGxomYNQ

आज रविवार सुबह करीब 10 बजे के करीब रिसॉर्ट के बाहर तैनात पीएसी को फैक्ट्री वाले हिस्से में शार्ट सर्किट के चलते धमाकों की आवाज सुनाई दी। पीएसी के जवान जब फैक्ट्री वाले हिस्से में पहुंचे तो वहां भीषण आग लग चुकी थी। दमकल दस्ते को मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल फैक्ट्री में भीषण आग लगी हुई है।

थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला विनोद गुसाई ने बताया कि पीएसी ने पुलिस को फैक्ट्री वाले हिस्से में आग लगने की सूचना दी है। फिलहाल प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने का पता चला है टीम को मौके पर भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments