HomeUttarakhandNainitalजवाहर नवोदय वि. सुयालबाड़ी के छात्र—छात्राओं ने जनपद में लहराया परचम, शत—प्रतिशत...

जवाहर नवोदय वि. सुयालबाड़ी के छात्र—छात्राओं ने जनपद में लहराया परचम, शत—प्रतिशत रहा रिजल्ट, प्राचार्य राज सिंह ने दी शुभकामनाएं

ADVERTISEMENTS

सुयालबाड़ी/नैनीताल। जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी नैनीताल ने कक्षा 12 सीबीएसई की परीक्षा में उच्च गुणवत्ता स्थापित करते हुए जिले में परचम लहराया है। इस विद्यालय के विज्ञान वर्ग में कुल 46 छात्र—छात्राओं का शत—प्रतिशत परिणाम रहा। जिसमें सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
इन सभी में से 61 से 70 % चार, 71 से 80% नौ, 81 से 90% बाईस व 91 से अधिक ग्यारह छात्र छात्राओं ने अंक प्राप्त किए। विज्ञान वर्ग के टापर्स में कु. नीतिका जोशी व मा. डिकेश सिंह चिलवाल 96.2 % अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहे, वहीं दूसरे स्थान पर भी दो छात्रों शिवम तिवारी व आयुष सिंह बिष्ट ने 95.6% अंक प्राप्त किए, शुभम तिवारी ने 95.2% के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। कु. जीविका राज ने जीव विज्ञान में 100/100 अंक प्राप्त किए हैं।
वाणिज्य वर्ग में कुल 31 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिनमें से 27 प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं । इन सभी में से 61 से 70% चार, 71 से 80% सात, 81 से 90% बारह व 90% से अधिक चार छात्र छात्राओं ने अंक प्राप्त किए। इस वर्ग में कु. हिमानी जोशी 96%, मा. अक्षत सती 93%, कु.ज्योति कुमारी व मा. मनीष नेगी 90.2% ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
विद्यालय के प्राचार्य राजसिंह व उप प्राचार्य हीरा सिंह जीना ने सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों व समस्त विद्यालय स्टाफ को बधाइयां देते हुए आशा व्यक्त की कि विद्यालय की गरिमा बढ़ाने के लिए सभी भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा के साथ अपने अपने दायित्वों का निर्वाह करते रहेंगे।
प्राचार्य राजसिंह ने विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी सविन बंसल एवं निवर्तमान उप जिलाधिकारी कौश्या कुटौली नामित अध्यक्ष गौरव चटवाल का आभार जताया। जिनके मार्गदर्शन व सहयोग से विद्यालय उत्तरोत्तर वृद्धि के मार्ग पर बढ़ता रहा और समस्याओं का समय समय पर निराकरण संभव हो सका।
प्राचार्य राज सिंह ने आशा व्यक्त की कि वर्तमान उप जिलाधिकारी कौश्या कुटौली व नामित अध्यक्षा माननीया ऋचा सिंह के सहयोग व मार्गदर्शन से भविष्य में विद्यालय नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments