HomeUttarakhandDehradunमौसम अपडेट : उत्तराखंड में 1 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की...

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में 1 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना

देहरादून| उत्तराखंड में आने वाले चार दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मैदानी क्षेत्र में कहीं-कहीं धुंध छाने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS

शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में दोपहर को हल्के बादल छाये रहे, लेकिन दोपहर बाद एक बार फिर मौसम साफ हो गया। पहाड़ी जनपद चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी जनपदों में दिनभर धूप खिली रही।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 29 और 30 अक्टूबर को राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। तो वहीं मैदानी क्षेत्रों के अलग-अलग क्षेत्र में कहीं-कहीं धुंध/कोहरा छाने के आसार हैं। जबकि सोमवार और मंगलवार को राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि एक नवंबर तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वर्षा होने की संभावना नहीं है। कुछ मैदानी क्षेत्रों में धुंध व हल्का कोहरा सुबह के समय पड़ने की संभावना है।

उत्तराखंड में 3 जिले के जिलाधिकारी बदले, देखें आदेश

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments