HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: शराब के नशे में उत्पाद मचाते 11 लोग गिरफ्तार

अल्मोड़ा: शराब के नशे में उत्पाद मचाते 11 लोग गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd

— 03 लोग बग्वाली मेले में कर रहे थे शांति भंग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

बग्वालीपोखर में चल रहे बग्वाली मेले के दौरान शराब पीकर उत्पात मचा रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उधर सोमेश्वर थानांतर्गत शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचा रहे 08 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में अपना जुर्म कबूलने व जुर्माना भरने पर उन्हें थाने से रिहा कर दिया गया।

बग्वालीपोखर मेले में शराब पीकर उत्पात मचाने वाले 03 व्यक्तियों को थाना द्वाराहाट पुलिस ने धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया और उनके​ खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की गई है। पुलिस ने अराजकता फैलाने वालों को सख्त हिदायत दी है कि यदि मेले के दौरान किसी भी व्यक्ति ने माहौल खराब करने या अशान्ति फैलाने का प्रयास किया, तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

सोमेश्वर थानांर्गत भी पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाकर न्यूसेंस फैलाने वाले 08 व्यक्तियों को 81 पुलिस एक्ट में गिरफ्तार किया। बाद में उत्पात मचाने वाले व्यक्तियों ने अपनी गलती स्वीकार की और प्रत्येक व्यक्ति ने 500-500 रुपये का जुर्माना भरा। इसके बाद उन्हें थाने से रिहा कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments