HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: शहर में दिनभर जाम लगते रहा, पुलिस की फजीहत

Bageshwar: शहर में दिनभर जाम लगते रहा, पुलिस की फजीहत

ADVERTISEMENTSAd

— यात्रियों व वाहनों की होड़ लगी, नो एंट्री में भी घुसे वाहन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
दीपावली पर्व मनाकर तमाम लोगों ने अपने गंतव्य को जाने के लिए निकले, तो स्टेशन व टैक्सी स्टेंडों पर भीड़भाड़ शुरू हो गई। इस कारण शुक्रवार को शहर में पल-पल जाम की स्थिति बनी। पुलिस ने नो-इंट्री जोन पर चालान भी काटे। लेकिन यातायात व्यवस्था दिनभर चरमराती रही। यातायात पुलिस को जाम खोलने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी।

पिंडारी रोड पर सबसे अधिक जाम लग रहा है। यहां टैक्सी स्टैंड के दोनों तरफ वाहन खड़े किए जाते हैं। जिससे जाम लग रहा है। माल रोड पर पेट्रोल पंप होने के कारण जाम की स्थिति बनी है। गोमती पुल से लेकर सरयू पुल तक शुक्रवार को वाहन रेंगते नजर आए। जिससे पैदल चलने वाले भी परेशान हो गए। संकरी सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से लोग अपने गंतव्य तक समय से नहीं पहुंच सके। यातायात पुलिस ने जाम खोलने का अथक प्रयास किया। वहीं, बिना मतलब सवारियों खोज रही टैक्सियों पर पुलिस का शिकंजा डीला रहा। जिसके कारण बार-बार जाम की स्थिति रही। कोतवाल कैलाश नेगी ने कहा कि जाम लगाने वाले वाहनों के चालान किए गए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments