HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : राक्षसों के बड़े अत्याचार, राम-लक्ष्मण, भरत-शत्रुघ्न का हुआ जन्म

अल्मोड़ा : राक्षसों के बड़े अत्याचार, राम-लक्ष्मण, भरत-शत्रुघ्न का हुआ जन्म

सरयू घाटी के मेलगांव में राम लीला मंचन शुरू

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

दन्या। सरयू घाटी के मेलगांव में रामलीला का विधिवत उद्घाटन संयोजक नंदाबल्लभ जोशी और संगीत निर्देशक पूरन जोशी ने संयुक्त रूप से किया। विगत 15 वर्षां से यहां रामलीला का मंचन किया जा रहा है।

प्रथम दिवस रावण, कुम्भकर्ण और विभीषण द्वारा भगवान शिव से वर मांगने, कैलाश पर्वत हिलाने, मुनियों से कर वसूलने, भगवान का दशरथ के घर में अवतार लेने की आकाशवाणी और राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के जन्म सहित अनेक लीलाओं का सुंदर मंचन हुआ। दशरथ का अभिनय हरीश जोशी, रावण दिनेश जोशी, विभीषण दुर्गा दत्त, शिव की भूमिका किशन जोशी, नारद का अभिनय प्रकाश जोशी ने किया। विशेष बात यह है कि इस बार राम लक्ष्मण सहित कई पात्रों की भूमिका महिला पात्र निभा रही हैं। रामलीला को भव्य बनाने के लिए युवाओं ने एक माह की तालीम ली है। रामलीला में गणेश पांडेय, रमेश जोशी, लक्ष्मी दत्त, केसर सिंह, गोपाल दत्त, हंसा दत्त, धर्मानन्द सहित कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments