HomeUttarakhandNainitalमोटाहल्दू न्यूज : ममता एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ने कन्या इंटर कालेज...

मोटाहल्दू न्यूज : ममता एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ने कन्या इंटर कालेज में किया वृक्षारोपण

ADVERTISEMENTS

मोटाहल्दू। ममता एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ने बरेली रोड़ गोरापड़ाव स्थित चंद्रावती तिवारी कन्या इंटर कालेज धौलाखेड़ा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में स्कूल की अध्यापिका बीना फुलारा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी उपस्थित रहे। उन्होंने स्कूल परिसर में पारिजात, चांदनी, गुल्हड़, तुलसी, बेल व हबर्ल, सजावटी पौधे लगाए गए। संस्था की सदस्य दीप्ती जोशी ने कहा कि सावन मास में हरेला पर्व के दौरान वृक्षारोपण का कार्यक्रम हमारे वातावरण को शुद्ध करने के लिए फायदेमंद होता है। उन्होंने कहा कि सभी को अपने आपसपास वृक्षारोपण करना चाहिए। इस दौरान संस्थाध्क्ष ममता बिष्ट, सचिव नेहा बिष्ट, कंचना पंत, मीनाक्षी कब्डाल, अंजु बडाली व ​प्रियंका जोशी आदि लोग मौजूद रहे।

ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से Click Now ?

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments