HomeUttarakhandAlmoraपति ने जुए में हारे डेढ़ लाख तो गिरवी रख दिए गहने,...

पति ने जुए में हारे डेढ़ लाख तो गिरवी रख दिए गहने, पत्नी ने की खुदकुशी

ADVERTISEMENTSAd

हरिद्वार| उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया हैं, यहां सिडकुल क्षेत्र में एक फैक्ट्री कर्मचारी ने जुए में डेढ़ लाख रुपए हरा दिये। इसकी भरपाई के लिए उसने पत्नी के गहने भी गिरवी रख दिए। इस बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ और पत्नी में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए छानबीन शुरू कर दी है।

इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि राजेंद्र निवासी ग्राम बैरसिया तहसील चौखुटिया अल्मोड़ा यहां सिडकुल की आइटीसी कंपनी में नौकरी करता है। अपनी पत्नी प्रभा के साथ किराए के मकान में रहता आ रहा था। दोनों के एक बच्चा भी है।

वह ड्यूटी से आने के बाद राजेंद्र चाइनीज फूड का ठेला भी लगाता था और उसकी पत्नी उसकी मदद करती थी। पता चला है कि राजेंद्र को जुआ खेलने की लत थी और जुआ हारने के बाद उसने पत्नी के गहने गिरवी रख दिए थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था।

इसी बीच संदिग्ध परिस्थितियों में प्रभा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इंस्पेक्टर उनियाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

भाई दूज के दिन दर्दनाक हादसा : 6 की मौत, चार घायल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments