HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : व्यापारी नेता दीप जोशी की माता का निधन, पंचतत्व में...

अल्मोड़ा : व्यापारी नेता दीप जोशी की माता का निधन, पंचतत्व में विलीन

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं नगर व्यापार मंडल के पूर्व महासचिव दीप जोशी की माता खष्टी जोशी पत्नी स्व. केशव दत्त जोशी (प्रतिष्ठित जलेबी विक्रेता) का 92 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया है।

उनके निधन पर नगर व्यापार मंडल एवं समस्त व्यापारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। आज बुधवार दोपहर उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से विश्वनाथ को गई, जहां अत्यंत गमगीन माहौल में पार्थिव देह को मुखाग्नि दी गई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments