दीप पर्व दीपावली के त्योहार पर आज अल्मोड़ा बाजार में खासी रौनक है। दीपावली पर पर बाजार को रंग-बिरंगी आकर्षक झालरों, बिजली की मालाओं व अन्य सजावटी वस्तुओं से सजाया गया है। नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से भी काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
व्यापार मंडल की ओर से समस्त व्यापारियों व आम जनता को शुभकामनाएं दी गई हैं। साथ ही कल मंगलवार को अल्मोड़ा बाजार बंद करने की घोषणा की है। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुशील साह ने यहां जारी बयान में कहा कि दीपावली सीजन को देखते हुए रविवार को भी साप्ताहिक अवकाश के रोज बाजार खोली गई थी। आज शाम से दीपावली का पर्व नगर क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जायेगा। व्यापार मंडल ने निर्णय लिया है कि कल मंगलवार को अल्मोड़ा बाजार बंद रहेगी।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।