स्यालीधार के पास एक गुलदार मृत अवस्था में पड़ा मिला है। प्रथम दृष्टया यही लग रहा है कि गुलदार किसी वन्य जीव के साथ हुए संघर्ष में मारा गया है। जन अधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी ने बताया कि मामले की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार सांय एक गुलदार का शव स्यालीधार में पड़ा मिला। इसे देखने के लिए मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रथम दृष्टया यही लग रहा है कि जंगली सुअर या किसी अन्य जानवर से हुए संघर्ष में इस गुलदार की मौत हुई है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक वन विभाग की टीम अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई थी।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।