HomeUttarakhandNainitalवेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के राहुल और निकिता का नेशनल खो-खो कैंप...

वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के राहुल और निकिता का नेशनल खो-खो कैंप के लिए चयन

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी| मंगलवार को उत्तरांचल क्षेत्र खो-खो एसोसिएशन की बैठक हुई जिसमें संघ के दिशा-निर्देश पर खो-खो नेशनल कैंप के लिए टीम घोषित की गई। इसमें पूरे राज्य से 18 बालक 18 बालिकाओं का चयन कैंप के लिए हुआ।

घोषित टीम में वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के राहुल बसानी और निकिता शर्मा का भी चयन हुआ है। स्कूल के प्रबंधक ने बताया कि 32वीं सब जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप बालक-बालिका अंडर 14 महाराष्ट्र सतारा में संपन्न हो रही है। जिसके चयन के लिए पतंजलि गुरुकुलम हरिद्वार में 18 से 26 अक्टूबर तक नेशनल खो खो कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दोनों छात्र-छात्रा प्रतिभाग करेंगे।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. विकल बवाड़ी, व प्रधानाचार्या डॉ. भावना बवाड़ी ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी।

पीएम मोदी 21 अक्टूबर को आएंगे बद्रीनाथ और केदारनाथ, करेंगे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments