HomeBreaking NewsBig News : ऑल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट, उत्तराखंड के शटलरों का जलवा

Big News : ऑल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट, उत्तराखंड के शटलरों का जलवा

✒️ 02 रजत व 04 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम किया रोशन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

गत 11 अक्टूबर से आज 18 अक्तूबर तक ज्वाला गुट्टा एकेडेमी, हैदराबाद (Jwala Gutta Academy, Hyderabad) में आयोजित आल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। खिलाडियों ने 2 रजत व 4 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि अंडर 15 बालकों के युगल वर्ग में देहरादून उत्तराखंड की जोड़ी ईशान नेगी व सुर्याक्ष्य रावत की जोड़ी ने रजत पदक जीत लिया है। अंडर 15 बालक वर्ग में ईशान नेगी व सुर्याक्ष्य रावत की जोड़ी आन्ध्र प्रदेश के महेंद्र व विष्णु केधार की जोड़ी से 21-18 ,22-24 व 17 -21 से हार गई। सेमी फाइनल में ईशान नेगी व सुर्याक्ष्य रावत की जोड़ी ने तेलन्गाना के आदित्य व आन्ध्र प्रदेश के निखिल की जोड़ी को 21-19-व 21-11 से हराया था।

अंडर 15 के मिश्रित युगल में पिथोरागढ़, उत्तराखंड के निष्चल चंद व एंजेल पुनेरा की जोड़ी को रजत पदक प्राप्त हुआ फाइनल में निष्चल चंद व एंजेल पुनेरा की जोड़ी तेलन्गाना के शौर्य किरण व आसाम की भविष्य की जोड़ी से 21-12 व 21-16 से हार गई थी। सेमी फाइनल में निष्चल चंद व एंजेल पुनेरा की जोड़ी ने देहरादून, उत्तराखंड की ही जोड़ी इशान नेगी व सिधी रावत को 21-12 व 21-19 से हराया था। इशान नेगी व सिधी रावत की जोड़ी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।ईशान नेगी ने 01 रजत व 01 कांस्य के साथ उत्तराखंड को 2 पदक दिलाये।

अंडर 17 बालकों के एकल वर्ग में देहरादून उत्तराखंड के ध्रुव नेगी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। सेमी फाइनल में ध्रुव नेगी को टूर्नामेंट के नंबर 01 सीड महाराष्ट्र के प्रणय से 19-21 व 6-21 से हार का शामना करना पड़ा। कवार्टर फाइनल में ध्रुव नेगी ने महाराष्ट्र के नागेश चमला को 21-18,19-21 व 21-18 से हराया था। अंडर 17 बालकों के एकल वर्ग में देहरादून . उत्तराखंड के ही अंश नेगी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। सेमी फाइनल में अंश नेगी को टूकेरला के अभिषेक संतोष से 21-17,16-21 व 19-21 से हार का शामना करना पड़ा। कवार्टर फाइनल में अंश ने कर्नाटक के अभिषेक को 21-13 व 21-13 से हराया था। सेमी फाइनल मैं ध्रुव नेगी ने उत्तर प्रदेश के नीर नेहवाल को 21-14.17-21 व 21-19 से हराया था।

अंडर 15 बालको के एकल वर्ग में पिथोरागढ़.उत्तराखंड के निष्चल चंद को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। सेमी फाइनल मुकाबले में पिथोरागढ़, उत्तराखंड के निश्लल चंद आन्ध्र प्रदेश के अनिश देनिअल से 8-21 व 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। कवार्टर फाइनल में निष्चल चंद ने आंध्र प्रदेश के नन्द किशोर को 21-15 व 21-18 से हराया था। निष्चल चंद ने मिश्रित युगल में रजत के साथ एकल में कांस्य लेकर 2 पदक उत्तराखंड के नाम किये। ध्रुव नेगी, अंश नेगी, निष्चल चंद व एंजेल पुनेरा प्रकाश पादुकोण एकेडेमी में कोच डीके सेन के मार्ग दर्शन में ट्रेनिंग कर रहे हैं। इशान नेगी, सूर्याक्ष्य रावत व सिधी रावत देहरादून में बलजीत सिंह के मार्गदर्शन मैं ट्रेनिंग कर रहे हैं। खिलाडिओं के शानदार प्रदर्शन पर व व भारतीय टीम में चयन पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार, खिलाड़ियों, खेल प्रेमिओं व उनके माता पिता तथा कोच डीके सेन व बलजीत सिंह बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments