HomeBreaking Newsस्मैक की लत ने बना दिया तस्कर, नशा मुक्ति केंद्र रहकर भी...

स्मैक की लत ने बना दिया तस्कर, नशा मुक्ति केंद्र रहकर भी नहीं सुधरा

⏩ 2.9 ग्राम स्मैक के साथ फिर गिरफ्तार

नशे की लत आज युवाओं को न केवल खोखला कर रही है, बल्कि उन्हें अपराध की उस अंधेरी दुनिया की ओर धकेल रही है, जहां एक बार जाना तो संभव है, लेकिन लौट कर आना बहुत मुश्किल। यहां बेतलाघाट पुलिस ने 2.9 ग्राम स्मैक के साथ एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो दो माह पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से बाहर निकला है। महज 22 साल का यह युवक स्मैक का आदी है और अपनी लत पूरी करने के लिए तस्करी के धंधे में लग गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

दरअसल, थानाध्यक्ष बेतालघाट मनोज नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा अंकित कुमार उम्र 22 साल पुत्र उमेश चंद निवासी ग्राम बिनकोट थाना बेतालघाट जनपद नैनीताल को रामलीला ग्राउंड बेतालघाट के पास से पकड़ा है। वह वर्तमान मेंमोती महल बेतालघाट बाजार में रहा करता है।

तलाशी में उसके पास से 2.9 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने बताया कि वह स्मैक पीने का आदी है और 02 महीने पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से बाहर आया है। अंकित ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में रहने के बाद भी उसकी स्मैक पीने की लत नहीं गई। जिस कारण वह हमेशा नशे को पाने की जुगत में रहता है। उसने बताया कि वह स्मैक को मैदानी क्षेत्र से लाता है और पहाड़ों में बेचता है। जो पैसा मिलता है उससे स्मैक खरीद कर खुद भी पीता है। आरोपी के विरुद्ध थाना बेतालघाट पर एनडीपीएस की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रमेश पंत व कांस्टेबल मनोज जोशी व दीपक सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments