HomeUttarakhandAlmoraशारदा की आकृति का आईआईटी मद्रास में चयन, गदगद विद्यालय परिवार

शारदा की आकृति का आईआईटी मद्रास में चयन, गदगद विद्यालय परिवार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

शारदा पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा रही आकृति कुमार का आईआईटी मद्रास (तमिलनाडु) में चयन हुआ है। आकृति कुमार ने शारदा पब्लिक स्कूल से सत्र 2021-22 में कक्षा 12 बी परीक्षा उत्तीर्ण की थी। आकृति कुमार के पिता विनोद कुमार पेशे से अध्यापक हैं एवं मां श्रीमती अनिता देवी गृहणी हैं। आकृति कुमार की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है। उल्लेखनीय है कि नगर के शारदा पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में विशेष ध्यान दिया जाता है। इससे पूर्व भी यहां के कई विद्यार्थियों ने शिक्षा व खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय मुकाम हासिल कर विद्यालय परिवार का गौरव बढ़ाया है।

दिवाली सफाई में इन चीजों को कर दें घर से बाहर, घर आएंगी मां लक्ष्मी
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments