विश्व दृष्टि दिवस के उपलक्ष में श्री बाबा हैड़ाखान हॉस्पिटल चिलियानौला (डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल दिल्ली द्वारा संचालित) द्वारा बीरशिवा पब्लिक स्कूल चिलियानौला में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस गोष्ठी में मेजर डॉ. प्रखर सिंह द्वारा बच्चों एवं स्कूल स्टॉफ को विश्व दृष्टि दिवस, जो की हर साल अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह के गुरुवार को मनाया जाता है तथा आंखो से संबंधित बीमारियों व उनके निदान के लिए जागरूक किया। जिसमें लगभग 250 बच्चे व वीरशिवा की प्रिंसिपल संगीता अधिकारी एवं सभी अध्यापक व स्टाफ मौजूद थे। हैड़ाखान हॉस्पिटल से टीम में प्रशासक दीपक रावत, आनंद सम्मल, रघु सम्मल, कुंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।