HomeBreaking NewsUKSSSC के पूर्व सचिव कन्याल सस्पेंड, दो दिन पहले हुए थे गिरफ्तार

UKSSSC के पूर्व सचिव कन्याल सस्पेंड, दो दिन पहले हुए थे गिरफ्तार

देहरादून| उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के पूर्व सचिव एवं वर्तमान में संयुक्त सचिव लेखा मनोहर सिंह कन्याल को शासन ने सस्पेंड कर दिया है। निलंबन आदेश उनकी आठ अक्तूबर को हुई गिरफ्तारी से प्रभावी होगा। दरअसल, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 2016 में हुई वीपीडीओ भर्ती के दौरान एमएस कन्याल, आयोग में सचिव थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इस भर्ती में ओएमआर शीट से छेड़छाड़ हुई थी, जिसके पुख्ता प्रमाण भी सामने आए थे। 2018 में विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया था, जिसके बाद हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले को एसटीएफ के हवाले कर दिया था। भर्ती घोटाले में पूछताछ के बाद शनिवार को एसटीएफ ने कन्याल को गिरफ्तार कर लिया था।

सोमवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कन्याल को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया। कन्याल वर्तमान में सचिवालय में संयुक्त सचिव लेखा के पद पर सेवाएं दे रहे थे। आदेश में अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि कन्याल का निलंबन, गिरफ्तारी की तिथि से ही मान्य होगा।

मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या के साजिशकर्ता गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments