सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
ADVERTISEMENTS
घर के निकट ही जंगल में बकरी चराने गई एक बुजुर्ग महिला अचानक पांव फिसलने से गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना तहसील कपकोट के अंतर्गत ग्राम किलपारा में घटी हैं। तहसीलदार कपकोट ने बताया कि राजस्व क्षेत्र बदियाकोट के ग्राम किलपारा के तोक परूब में रमुली देवी उम्र 61 वर्ष पत्नी बलवंत सिंह बकरी चराने गयी थी। बकरी चराते समय अचानक चट्टान पर उसका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ADVERTISEMENTS











