HomeAccidentयहां सड़क से नीचे गिरी अनियंत्रित कार, 02 की मौत, 01 गंभीर

यहां सड़क से नीचे गिरी अनियंत्रित कार, 02 की मौत, 01 गंभीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, पौड़ी

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

पौड़ी जनपद से एक दुखद खबर आ रही है। यहां हाईवे पर हुई एक कार दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह कार सड़क से नीचे खेत में गिरकर पलट गई। हादसे में एक महिला भी गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार पौड़ी कोटद्वार हाईवे पर गाड़का महर गांव के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। कार सवार लोग पौड़ी से दिल्ली जा रहे थे। बताया जा रहा है कि आज रविवार सुबह पौड़ी कोटद्वार हाईवे पर पैडुल में गाड़का महर गांव के पास एक कार अचानक असंतुलित होकर करीब 30 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार महिला घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया और घायल को स्थानीय जिला अस्पताल भिजवाया गया। इस दुर्घटना में बुरांसी गांव निवासी कार ड्राइव कर रहे वीर सिंह पंवार (62 साल) पुत्र कोतवाल सिंह और बीरा देवी (60 साल) पत्नी सोबन सिंह निवासी सितोनस्यूं डूंगी की मौके मौत की पुष्टि की गई है। वहीं सुनीता पंवार (58 साल) पत्नी वीर सिंह पंवार गंभीर रूप से घायल हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments