HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : धौलछीना में 11 दिवसीय रामलीला का भव्य शुभारम्भ

अल्मोड़ा : धौलछीना में 11 दिवसीय रामलीला का भव्य शुभारम्भ

ADVERTISEMENTS

✒️ विविध प्रसंगों का सजीव मंचन, दर्शकों की उमड़ी भीड़

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

धौलछीना में 11 दिवसीय रामलीला महोत्सव का शुभारंभ जिलाधिकारी के प्रतिनिधि डॉ. मीनाक्षी पांडे ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं परंपराओं को संरक्षित रखने के लिए इस प्रकार के धार्मिक आयोजन बहुत जरूरी है। प्रथम दिवस के विशिष्ट अतिथि डॉ. संजीव शुक्ला रहे।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

प्रथम दिवस में नटी सूत्रधार प्रवेश, रावण कुंभकरण एवं विभीषण तपस्या, रावण द्वारा कैलाश पर्वत उठाने का प्रयास, नारद मोह, दशरथ जी का पुत्रेष्ठि यज्ञ, राम जन्म तथा सीता जन्म के प्रसंगों का मंचन किया गया। पहले दिन शिव का किरदार नत्थीराम नौटियाल, पार्वती दिव्या, रावण उमेश मनराल, कुंभकरण नंदन सिंह, विभीषण सागर मेहरा, नारद जय बोरा, दशरथ प्रकाश वर्मा, जनक प्रशांत रावत, कौशल्या दिव्या मेहरा, सुमित्रा नेहा, कैकई निकिता ने निभाया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. बृजेश डसीला ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ संरक्षक जमन सिंह मेहरा, चंद्र सिंह, कमेटी के अध्यक्ष चंदन सिंह मेहरा, उपाध्यक्ष गोपाल मेहरा, व्यवस्थापक दरवान सिंह रावत, नारायण सिंह मेहरा, सचिव राजू बोरा, कोषाध्यक्ष प्रताप जीना, नंदन सिंह कार्की, उमेश मनराल, राकेश मेहरा, ललित लोहनी, अनिल जोशी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments