HomeUttarakhandAlmoraAlmora: डांडा कांडा प्रकरण में आरोपों से घिरे पटवारी की जांच के...

Almora: डांडा कांडा प्रकरण में आरोपों से घिरे पटवारी की जांच के आदेश

🟣 तहसीलदार सोमेश्वर जांच अधिकारी नामित, पटवारी को​ किया संबद्ध

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा के निकटवर्ती क्षेत्र डांडा कांडा प्रकरण को लेकर कई आरोपों से घिरे पटवारी/राजस्व उप निरीक्षक को क्षेत्र से हटाकर अन्यत्र संबद्ध कर दिया है और उन पर लगे आरोपों की जांच के आदेश हो गए हैं। इसके लिए तहसीलदार सोमेश्वर को जांच अधिकारी नामित किया है। यह प्रकरण ​भूमि विवाद से संबंधित है। जिसमें पटवारी पर आरोप लगे हैं।

अपर जिलाधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया ने बताया कि उप जिलाधिकारी सदर ने डांडा कांडा प्रकरण में क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक हेमन्त कुमार के खिलाफ आरोपों की जांच करने व आरोपी राजस्व उप निरीक्षक का स्थानांतरण कर अन्यत्र संबंद्ध करने की संस्तुति की है। इसी संस्तुति के आधार पर अपर जिलाधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी मर्तोलिया ने प्रकरण की जांच के लिए तहसीलदार सोमेश्वर को जांच अधिकारी नामित किया है। उन्होंने तहसीलदार सोमेश्वर को निर्देश दिये हैं कि प्रकरण की गहनता से जांच कर तथ्यात्मक विस्तृत जांच आख्या 15 दिन के अन्दर जिलाधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा को अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक हेमन्त कुमार को अग्रिम आदेशों तक तत्काल प्रभाव से तहसील कार्यालय सोमेश्वर में सम्बद्व कर दिया गया है। उन्होंने एसडीएम को भी निर्देश दिये कि उक्तानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र गोविन्दपुर का कार्य मिलानी राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक से सम्पादित करवाना सुनिश्चित करेंगे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments