HomeUttarakhandDehradunसीएम धामी पहुंचे दुर्घटना स्थल, ली राहत-बचाव कार्यों की जानकारी

सीएम धामी पहुंचे दुर्घटना स्थल, ली राहत-बचाव कार्यों की जानकारी

देहरादून| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने आज बुधवार को पौड़ी में बस दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली और NDRF, SDRF समेत पुलिस टीम को तेजी से रेस्क्यू करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात करते हुए स्थानीय प्रशासन को घायलों का त्वरित उपचार करने के निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रभावितों को हर संभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री मंगलवार देर शाम से ही अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ले रहे थे।

इस दौरान विधायक लैंसडाउन दिलीप रावत, गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार, डीआईजी करण सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदण्डे, एसएसपी यशवंत सिंह चौहान मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments