अपडेट: पौड़ी बस हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत, घायलों की सूची जारी

कोटद्वार| उत्तराखंड के पौड़ी जिले में मंगलवार देर शाम बरातियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। बस हादसे में अब तक 25 लोगों…

कोटद्वार| उत्तराखंड के पौड़ी जिले में मंगलवार देर शाम बरातियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। बस हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसकी प्रशासन ने पुष्टि की हैं। जबकि पुलिस और एसडीआरएफ ने रातों-रात 21 लोगों को बचाया और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बस में करीब 45 से 50 लोग सवार बताये जा रहे है।

खबर विस्तार से…..
मिली जानकारी के मुताबिक, पौड़ी गढ़वाल जिले के धुमाकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिखणीखाल बीरोंखाल में सिमड़ी गांव के पास बारातियों को लेकर जा रही बस UK04PA-0501 लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बस में करीब 45 से 50 लोग सवार बताये जा रहे है। बस हरिद्वार जिले के लालढांग के काड़ागांव गांव से पौड़ी के बिरोंखाल ब्‍लॉक के अंतर्गत कांडा तल्ला गांव जा रही थी। रास्ते में अचानक बस अनियंत्रित हो गई, जिससे यह हादसा हो गया। कोट्द्वार और पौड़ी से करीब 150 किलोमीटर दूर ये हादसा हुआ है। आगे पढ़े…

सूचना पर तत्काल थाना धुमाकोट, थाना रिखणीखाल से पुलिस बल एवं एसडीआरएफ टीम मय आपदा राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पौड़ी के जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे, एसडीएम स्मिता परमार, SSP, पुलिस घटनास्थल पर मौके पर पहुंची। इसके अलावा एसडीआरएफ टीमें घटनास्थल पर पहुंची, जहां देर शाम से रेस्क्यू कार्य जारी है। बस हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि पुलिस और एसडीआरएफ ने रातों-रात 21 लोगों को बचाया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीरोंखाल / रिखणीखाल अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एवं अत्यधिक गम्भीर घायलों को संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार रेंफर किया गया। घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य जारी है। आगे पढ़े…

घटना पर डीजीपी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, पौड़ी गढ़वाल धूमाकोट के बिरोखल इलाके में बीती रात हुए बस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ ने रातों-रात 21 लोगों को बचाया। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने किये बुधवार के सभी कार्यक्रम रद्द

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने बुधवार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। वह घटनास्‍थल पर जाएंगे और पीड़ितों का हालचाल जानेंगे। हादसे के बाद सीएम मंगलवार की शाम सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। उन्‍होंने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री धामी ने लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी के जिलाधिकारी से भी फोन पर राहत बचाव की जानकारी ली। इस दौरान उन्‍होंने राहत बचाव में किसी भी स्तर पर देरी न होने देने के निर्देश दिए। वहीं घटनास्थल से कुछ दूर दुनाव गांव में हेलीपैड बनाया गया है। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं। उनका हेलीकॉप्टर यही लैंड होगा। आगे पढ़े…

पुलिस ने जारी किये घायलों के नाम :-

1- सैन सिंह पुत्र नामालूम, निवासी कोटद्वार, उम्र लगभग 45 वर्ष।
2- अंजलि पुत्री धीरेन्द्र, निवासी-लालढांग, उम्र लगभग 17 वर्ष।
3- गौरव पुत्र तेजपाल, निवासी- अमोला, यमकेश्वर, उम्र लगभग 25 वर्ष।
4- धनवीर पुत्र वीरेन्द्र, निवासी-उपरोक्त उम्र लगभग 18 वर्ष।
5- धीरेन्द्र पुत्र ज्ञान सिंह, निवासी चाँद द्वारिखाल, डाडामण्डी, उम्र लगभग 48 वर्ष।
6- जयपाल पुत्र मोहन, निवासी लालढांग, उम्र लगभग 43 वर्ष।
7- पंकज नारंग पुत्र राकेश, निवासी लालढांग, उम्र लगभग 24 वर्ष।
8- आकाश पुत्र धीरेन्द्र प्रसाद, निवासी- उपरोक्त उम्र लगभग 15 वर्ष।
9- सुमित पुत्र धर्मपाल, निवासी लालढांग, उम्र लगभग 21 वर्ष।
10- सादान पुत्र मुस्तकीम खान, निवासी बिजनौर उम्र लगभग 18 वर्ष।
11- शिवानी पुत्री अनिल सिंह, निवासी लालढांग, उम्र लगभग 04 वर्ष।
12- आदित्य पुत्र धनवीर सिंह निवासी दुगड्डा कोटद्वार, उम्र लगभग 11 वर्ष।
13- पूजा पत्नी कुलदीप, निवासी-लालढांग, उम्र लगभग 30 वर्ष।
14- पूनम पत्नी धनवीर निवासी उपरोक्त उम्र लगभग 32 वर्ष।
15- मोहित पुत्र काशीनाथ, निवासी-लागढांग, उम्र लगभग 40 वर्ष।
16- मथुरा प्रसाद पुत्र चण्डीप्रसाद, निवासी-यूसाचौड, तहसील कोटद्वार, उम्र लगभग 51 वर्ष।
17- निखिल पुत्र ममराज, निवासी-मण्डावली, बिजनौर, उम्र लगभग 15 वर्ष।
18- आशा देवी पत्नी अशोक निवासी कलालघाटी, कोटद्वार आ लगभग 31 वर्ष।
19- अनूप पुत्र जगदीश, निवासी-पैलढागी, यमकेश्वर, उम्र लगभग 20 वर्ष।
20- विशाल पुत्र बाबू निवासी ‘जालपुर नजीबाबाद बिजनौर उ.प्र.।

मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख

पौड़ी बस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुःख व्यक्त किया है, उन्होंने लिखा, पौड़ी जिले के सिमड़ी गांव के निकट हुई दु:खद बस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ है। रात भर चले राहत एवं बचाव अभियान में SDRF व स्थानीय प्रशासन द्वारा 21 यात्रियों को सुरक्षित निकाल कर उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। दुःख की इस घड़ी में हमारी सरकार शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ी है। आगे पढ़े…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुःख

पौड़ी बस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुःख व्यक्त किया है, उन्होंने लिखा, उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में बस के घाटी में गिरने पर कई लोगों के हताहत होने की दुर्घटना से दुखी हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

पीएम मोदी ने जताया दुःख

पौड़ी बस हादसे पर पीएम मोदी ने दुःख व्यक्त किया है, उन्होंने लिखा, उत्तराखंड के पौड़ी में हुआ बस हादसा दिल दहला देने वाला है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। बचाव कार्य जारी है। प्रभावितों को हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *