HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : अमिताभ और अभिषेक बच्चन के बाद एश्वर्या और आराध्या...

ब्रेकिंग न्यूज : अमिताभ और अभिषेक बच्चन के बाद एश्वर्या और आराध्या भी कोरोना पाजिटिव

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

मुंबई। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब ऐश्वर्या राय बच्चन को भी कोरोना हो गया है। आ रही खबरों पर यकीन करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया है।
महाराष्ट्र के हेल्थ मिनिस्टर राजेस टोपे ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने ट्वीट किया- ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन कोरोना पॉजिटिव हैं। जया बच्चन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हम दुआ करते हैं कि बच्चन परिवार जल्द से जल्द ठीक हो जाए।
शनिवार रात ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या और जया बच्चन का टेस्ट नेगेटिव आया था। हालांकि अब उनके टेस्ट पॉजिटिव है, लेकिन जया बच्चन अभी भी कोरोना नेगेटिव ही हैं। रविवार सुबह अमिताभ के बंगले जलसा को बीएमसी ने सैनिटाइज किया है। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या में कोरोना का कोई लक्षण नहीं था। अभी इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि क्या ऐश्वर्या और आराध्या को होम क्वारनटीन किया जाएगा या फिर उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments