HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः सर्वदलीय संघर्ष समिति ने दिया धरना, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

अल्मोड़ाः सर्वदलीय संघर्ष समिति ने दिया धरना, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

  • जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने आज मंगलवार को गांधी पार्क चौघानपाटा अल्मोड़ा में धरना दिया। वहीं सरकार की अनसुनी के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि जब तक डीडीए को समाप्त कर भवन मानत्रित्र पास कराने के अधिकार नगरपालिकाओं को नहीं मिल जाते, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

वक्ताओं ने पर्वतीय क्षेत्र की जनता अव्यवहारिक जिला विकास प्राधिकरण से परेशान है और समिति लगातार आंदोलन जारी रखे हुए है। ज्ञापनों से सरकार का ध्यानाकर्षण खींचा जा चुका है। फिर भी सरकार मामले की अनसुनी कर रही है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए इसे शीघ्र खत्म किया जाना चाहिए। आज धरने में समिति के संयोजक प्रकाश चन्द्र जोशी, चन्द्र कान्त जोशी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, नारायण दत्त पाण्डेय, पुष्कर सिंह, धीरेन्द्र पाठक, शहाबुद्दीन, ललित मोहन पन्त,आनन्द बगड्वाल आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments