HomeUttarakhandAlmoraमाता रानी के जयकारों से गूंज रहा रानीखेत, पंच आरती में माहरा...

माता रानी के जयकारों से गूंज रहा रानीखेत, पंच आरती में माहरा ने की शिरकत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

शारदीय नवरात्र में माता रानी के जयकारों से रानीखेत नगर का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। कहीं रामलीला तो कहीं दुर्गा महोत्सव के चलते माता रानी के पंडाल सजे हुए हैं। रानीखेत के चौबटिया में पंचम दिवस में विशेष पंच आरती का आयोजन किया गया।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

वहीं, सप्तमी को भव्य दीपोत्सव हुआ, जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने शिरकत की और भव्य दीपोत्सव के आयोजन की सराहना की। इस दौरान समिति और पंडित संजय सती शास्त्री ने करन माहरा का स्वागत किया। पंडित संजय सती शास्त्री ने बताया कि पांचवे दिन का विशेष कार्यक्रम पंच आरती है, जिसका प्रचलन अब उत्तराखंड में भी वह लाये हैं। उन्होंने कहा कि पंच आरती में पांच चीजों से माता रानी की आरती की जाती है। उन्होंने बताया कि सप्तमी के दिन भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी लोग अपने घरों से 11-11 मुख्य दीपक लेकर आते हैं। मुख्य यजमान जीवन फर्त्याल ने सभी भक्तजनों का आभार जताया। शास्त्री संजय सती के साथ उनके सहयोगी भास्कर सती, पूर्व सभासद उमेश पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, समिति के अध्यक्ष नवीन बेलवाल, प्रकाश चौहान, दीवान सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह रावत, महेश बेलवाल, आनंद सिंह बिष्ट सहित कई लोग मौजूद थे।

नवरात्रि व्रत में क्यों खाया जाता है सेंधा नमक?, जाने फायदे
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments