HomeBreaking Newsसस्ता हो गया एलपीजी गैस सिलेंडर, जानिए अब कितने में मिलेगा एक...

सस्ता हो गया एलपीजी गैस सिलेंडर, जानिए अब कितने में मिलेगा एक सिलेंडर

नई दिल्ली| व्यावसायिक (commercial) रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) की कीमतों में शनिवार को 25.5 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गई है। इंडियन ऑयल की कीमत अधिसूचना के अनुसार घटी हुई कीमत आज से लागू होगी। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

व्यावसायिक उपयोग के लिए 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 1,885 रुपये के बजाय 1,859 रुपये होगी। कोलकाता में इसकी कीमत 1,995.50 रुपये के बजाय 1,959 रुपये, मुंबई में 1,844 रुपये के बजाय 1,811.50 रुपये और चेन्नई में 2,045 रुपये के बजाय 2,009.50 रुपये होगी। 1 सितंबर 2022 को भी कीमतों में कमी की गई थी। इससे पहले 19 किलो के सिलेंडर की कीमतों में 6 जुलाई को संशोधन किया गया था। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी रहीं।

यह भी पढ़े: केदारनाथ धाम की पहाड़ियों पर फिर आया भयानक हिमस्खलन, आई 2013 आपदा की याद

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments