HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाएं और करें छापेमारी-रीना

Bageshwar: नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाएं और करें छापेमारी-रीना

  • जिलाधिकारी ने बैठक लेकर दिए कई सख्त निर्देश

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिलाधिकारी रीना जोशी ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता के साथ-साथ छापेमारी की कार्रवाई भी हो। कॉलेजों, विद्यालयों के आसपास की दुकानों की चेकिंग हो। इन दुकानों पर यदि कोई बीडी, सिगरेट या गुटखा बेचता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। इसके अलावा नशा करने वाले के साथ उनके अभिभावकों की भी काउंसलिंग हो।

ADVERTISEMENTSAd Ad

यह निर्देश डीएम ने कलेक्ट्रट में आयोजित एक बैठक में अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने पुलिस, शिक्षा व स्वास्थ विभाग की गठित संयुक्त कमेटी को सक्रिय करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों के साथ ही डिग्री कॉलेजों में नशा मुक्ति सेमिनार आयोजित कर इसके दुष्प्रभावों की जानकारियां देने को कहा। जिलाधिकारी ने मेडिकल स्टोरों में ड्रग्स निरीक्षक निरंतर छापेमारी करने व प्रतिबंधित दवाओं पर रोक लगाने तथा सभी दवा की दुकानों में सीसीटीवी संचालित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग को वन क्षेत्र में भांग की खेती को कतई न होने दें। उसे नष्ट करें। इसकी सूचना लगातार उन्हें भी दें।

शिक्षा विभाग द्वारा प्रावि भेटा को नशामुक्ति केंद्र हेतु हस्तांतरित किए जाने पर समाज कल्याण अधिकारी को शीघ्र प्रस्ताव बनाकर भारत सरकार को भेजने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अवैध शराब पर नकेल कसने के लिए पुलिस व आबकारी विभाग को संयुक्त रूप से छोपेमारी करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी सीएस इमलाल, उपजिलाधिकारी हरगिरि, मोनिका, राजकुमार पांडे, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश पोखरिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, जिला समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments