HomeBreaking Newsनैनीताल : इस होम स्टे पर बगैर सत्यापन रखे थे कार्मिक, 10...

नैनीताल : इस होम स्टे पर बगैर सत्यापन रखे थे कार्मिक, 10 हजार का चालान

सीएनई रिपोर्टर, रामगढ़

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां ब्लॉक रामगढ़ स्थित छतोला में एक होम स्टे की पुलिस टीम ने आज चेकिंग की। इस दौरान होम स्टे में कार्यरत कर्मचारियों का सत्यापन नहीं होन पर 10 हजार का कोर्ट का चालान ठोका गया।

उल्लेखनीय है कि पौड़ी में अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद प्रदेश सरकार ने प्रदेश में स्थापित होम स्टे, होटल आदि की चेकिंग के सख्त निर्देश जारी किये हैं। जिसके तहत तमाम जनपदों में पुलिस प्रशासन द्वारा होटलों व होम स्टे आदी की चेकिंग कर आवश्यक कागजातों की जांच की जा रही है। इसी अभियान के तहत आज ‘कां छा सारा होम स्टे, छतोला’ का दौरा किया गया। जहां पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान पाया कि होम स्टे में कर्मचारियों का सत्यापन नहीं किया गया है, जो एक गंभीर मामला बनता है। जिस पर तत्काल होम स्टे पर 10 हजार का कोर्ट का चालान किया गया। चेकिंग के दौरान क्वारब चौकी से एचएसआई गोविंदी टम्टा व कांस्टेबल गोपाल बिष्ट मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments