HomeUttarakhandAlmoraहाईस्कूल व इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित

✒️ नगर पालिका परिषद में प्रतिभा सम्मान समारोह

✒️ विधायक मनोज​ तिवारी का भी स्वागत-अभिनंदन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के तत्वाधान में हुए प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में हाईस्कूल इंटरमीडिएट में इस साल वर्ष 2022 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले कुल 37 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही नगर की खेल प्रतिभा राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ऋतिक राजू को भी नेशनल हॉकी में प्रतिभाग करने पर सम्मानित किया।

नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा के तत्वावधान में विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी की अध्यक्षता में हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट में वर्ष 2022 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले अल्मोड़ा नगर के विभिन्न विद्यालयों के कुल 37 छात्र- छात्राओं को मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी द्वारा सम्मानित किया गया।

यह प्रतिभाएं हुई सम्मानित –

✒️ राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा से ललित चन्द्र जोशी, कमल विष्ट
जीजीआईसी अल्मोड़ा से संस्कृति बिष्ट, कनिका गुरूरानी,

✒️ जीजीआईसी एनटीडी से रीतु मेहता, आंचल बिष्ट

✒️ आर्य कन्या इण्टर कालेज से पूजा बिष्ट, अंजलि कश्यप

✒️ एडम्स स्कूल से चहक त्रिपाठी, श्वेता सतवाल

✒️ रैमजे इण्टर कॉलेज से प्रियांशु बिष्ट व सुमित कुमार सिलेलान

✒️ विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा से राजकमल प्रसाद, कुशाग्र नयाल

✒️ विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम से नैना दानू, खुशी जोशी

✒️ कूर्मांचल एकेडमी से निर्मल भाकुनी, वंदना भाकुनी, कनिष्का पन्त

✒️ शारदा पब्लिक स्कूल से सरिता टम्टा, अक्षत अग्निहोत्री

✒️ ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल से शिवालिका चन्द्र, हिमांशु कांडपाल

✒️ आर्मी स्कूल से कशिक मेहरा, बबली भट्ट

✒️ वियरशिवा स्कूल से गर्विता तिवारी, वैशाली पाण्डे

✒️ स्प्रिंग डेल्स स्कूल से प्रशंसा टम्टा, दीक्षा चौधरी

✒️ होली एंजिल स्कूल से अन्या मेहरा, अनन्या सत्यपाल, वर्णित बिष्ट, अभिनव स्यूनरी, गौरांग पन्त, रायन भट्ट

इस सभी प्रतिभाशाली बच्चों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, एवं सामान्य ज्ञान की पुस्तिकाओं से सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर पुरूस्कृत छात्र-छात्राओं ने कहा कि उनकी इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता एवं गुरूजनों का विशेष योगदान रहा है। इस मौके पर होनहार छात्र-छात्राओं के अलावा अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी के द्वारा प्रथम बार नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करने पर पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत करते हुए शॉल ओढ़ाकर उन्हें स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

✒️ कार्यक्रम के दौरान नगर के एक होनहार नवयुवक रितिक राजू को भी नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर पालिका द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सम्मानित किया गया।

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि ये छात्र- छात्राएं देश का भविष्य हैं तथा अल्मोड़ा नगर की शान हैं। आगे
जाकर अपने माता-पिता एवं स्कूल का नाम रोशन करेगें। इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों द्वारा द्वारा हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिण्ट कक्षा में अपने विद्यालय से सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर उन्हें शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी तथा संचालन मनोज कर्नाटक द्वारा किया गया।

उक्त प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, विधायक मनोज तिवारी, वरिष्ठ नागरिक एवं सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य आनन्द सिंह ऐरी, अर्बन बैंक के पूर्व चेयरमैन आनन्द सिंह बगडवाल, डे-केयर सेंन्टर के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानाचार्य हेम चन्द्र जोशी, पूर्व प्रवक्ता डाइट प्रताप सिंह सत्याल, पालिका सभासद मनोज जोशी, तरन्नुम बी. हेम चन्द्र तिवारी, सौरभ वर्मा, दीपक वर्मा, अशोक पाण्डे, चन्द्रमणि भट्ट, डॉ० जेसी दुर्गापाल, महिला कल्याण संस्था की सचिव पुष्पा सती, गीता मेहरा, भूपेन्द्र जोशी, राजू पाण्डे, मनोज कर्नाटक, श्री मनराल, कमल कुमार पाठक सहित विभिन्न विद्यालयों छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments